शेयर मंथन में खोजें

रेल क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने रेल बजट पर दी यह प्रतिक्रिया

वित्त वर्ष 2016-17 के लिए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा रेल बजट पेश किये जाने के बाद रेल क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की प्रतिक्रिया आमतौर पर सकारात्मक दिख रही है। शेयर मंथन ने रेल क्षेत्र से जुड़ी 11 कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव का अध्ययन किया।

रेल बजट पेश होने के बाद करीब ढाई बजे इन 11 कंपनियों में से सात कंपनियों के शेयर भाव चढ़े हुए थे जबकि चार कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट देखी गयी।

केईसी इंटरनेशनल के शेयर में 3.73%, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज में 2.47%, एल्स्टॉम इंडिया में 1.77%, ऑयन एक्सचेंज (इंडिया) में 1.41%, गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स में 1.31%, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 0.42% और सीमेंस लिमिटेड में 0.12% की बढ़त देखी गयी।
दूसरी तरफ टेक्समैको रेल ऐंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (टेक्सरेल) (-4.31%), टीटागढ़ बैगन्स लिमिटेड (-4.24%) और कालिंदी रेल निर्माण (इंजीनियर्स) (-4.07%) के शेयरों में 4% से ज्यादा की गिरावट देखी गयी जबकि लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.28% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!