शेयर मंथन में खोजें

मोबाइल हैंडसेट निर्माण उद्योग को नियामक की उम्मीद

सरकार द्वारा भारत में मोबाइल हैंडसेट निर्माण माहौल को प्रोत्साहित करने के लिए गठित फास्ट ट्रैक टास्क फोर्स के चेयरमैन और इंडियन सेलुलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू

ने उम्मीद जतायी है कि 29 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में वित्ती मंत्री अरुण जेटली इस क्षेत्र के विकास को फिर से जीवंत करने के लिए उपयुक्त नियामक व्यवस्था की घोषणा कर सकते है।
मोबाइल हैंडसेट विनिर्माण उद्योग में वर्ष 2015-16 में 100% से अधिक की वृद्धि हुई है, फिर भी वियतनाम जैसे देशों और अंतत: चीन से प्रतिस्पर्धा करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है। वर्ष2019 तक 50 करोड़ हैंडसेट उत्पादन और 15 लाख नौकरियाँ सृजित करने के लिए भारत सरकार द्वारा गठित फास्ट ट्रैक टास्क फोर्स (एफटीटीएफ) इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों के सहयोग से समयबद्ध कार्य कर रही है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख