शेयर मंथन में खोजें

बजट शुरू होने पर सेंसेक्स में बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश होने से पूर्व शेयर बाजार निराश नजर आ रहा था। सोमवार को सुबह बीएसई में कारोबार शुरू होने से पूर्व  9:00 बजे सेंसेक्स 23,153.15  अंक पर था।

9:15 बजे जैसे ही बाजार खुला, सेंसेक्स गिरते हुए 23,100.31 अंक तक चला गया। बजट शुरू होने से पूर्व 11:00 बजे सेंसेक्स 23,106.83  अंक पर था। लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष के तीन-चार मिनट के हो-हल्ले के बाद  जब बजट पेश करना शुरू किया तो 11:06 बजे सेंसेक्स 23,247.44  अंक तक चढ़ गया। बजट के प्रावधान शुरू होने पर सेंसेक्स फिर गिरने लगा। करीब 11:32 बजे सेंसेक्स 23,127.16 अंक पर था। (शेयर मंथन, 29 फरवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!