शेयर मंथन में खोजें

विप्रो खरीदेगी सिटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक विप्रो ने भारत में सिटीग्रुप की आईटी शाखा को खरीदने का फैसला किया है। विप्रो और सिटीग्रुप के बीच हुए समझौते के तहत विप्रो लगभग 12.7 करोड़ डॉलर में सिटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को खरीदेगी। सिटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज भारत में सिटीग्रुप की आईटी शाखा है, जो अब तक विश्व के अलग-अलग हिस्सों में सिटीग्रुप और इसकी सहयोगी कंपनियों की आईटी सेवा संबंधी जरूरतों को पूरी करती रही है।

इसी सौदे के तहत विप्रो और सिटीग्रुप टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज (टीआईएस) और ऐप्लिकेशन डेवलपमेंट एंड मेंटेनेंस (एडीएम) संबंधी सेवाओं के लिए भी 6 साल के एक समझौते पर दस्तखत करेंगे। इस समझौते के तहत 6 साल की अवधि में दी गयी सेवाओं से विप्रो को कम-से-कम 50 करोड़ डॉलर की आमदनी होगी।

सिटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सेवा-केंद्र मुंबई और चेन्नई में हैं और इसके कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,650 है। इसका गठन 2005 में किया गया था। विप्रो की ओर से जारी बयान के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2008 में इसकी आमदनी करीब 8 करोड़ डॉलर रहने की उम्मीद है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!