शेयर मंथन में खोजें

ईपीएफ निकालने पर अब नहीं लगेगा टैक्स, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव

चौतरफा विरोध के बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज लोकसभा में इम्‍प्‍लाई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) पर टैक्स प्रस्ताव के रोलबैक की एलान कर दिया है।

अब इम्प्लाई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) के निकालने पर टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री ने आम बजट में  01 अप्रैल 2016 से ईपीएफ से  60% राशि निकालने पर टैक्स लगाने की बात कही थी।जिसका वेतन भोगी वर्ग और विपक्ष ने कड़ा विरोध किया था।  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में कहा कि सरकार इस प्रस्ताव की समग्र समीक्षा करना चाहती है और इसलिए इस प्रस्ताव को वापस लिया जा रहा है। हालाँकि  राष्ट्रीय पेंशन योजना से जुड़े लोगों को राशि निकालने के समय 40% छूट बनी रहेगी। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!