शेयर मंथन में खोजें

चीनी का उत्पादन 2% बढ़ा : इस्मा (ISMA)

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के आंकड़ो के मुताबिक भारत में चीनी का उत्पादन 2% बढ़ कर 199.47 लाख टन हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में चीनी का उत्पादन 195.58 लाख टन रहा था। हालाँकि इस अवधि में 513 चीनी मिलों के परिचालन में 107 चीनी मिलों का परिचालन बंद हो गया है। महाराष्ट्रा में 177 चीनी मिलों ने फरवरी के अंत तक 70.40 लाख टन का चीनी का उत्पादन किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले साल 116 चीनी मिलों का परिचालन हुआ था जिसमें से 13 बंद हो चुकी है। फरवरी में 53.65 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। पिछले साल की सामान अवधि में 49.59 लाख टन का उत्पादन किया था।
कर्नाटक में 36.07 चीनी का उत्पादन हुआ है। जो पिछले साल के मुकाबले 2.96 लाख टन ज्यादा है। तमिलनाडु में 38 चीनी मिलों ने 5.30 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। वहीं पिछले साल 43 चीनी मिलों से 4.78 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। गुजरात में 9.20 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है।
वहीं बिहार में पिछले साल के 4.71 लाख टन के चीनी उत्पादन के मुकाबले फरवरी में 4.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। चीनी मिलों द्वारा दी गयी सूचना के मुताबिक 12.5 लाख टन का निर्यात किया जाएगा जिसमें से 10 लाख टन निर्यात के लिए फैक्ट्री से भेज दिया गया है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!