शेयर मंथन में खोजें

सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या (Vijay Mallya) को जारी किया नोटिस, दो हफ्ते मांगा जवाब

विजय माल्या की मुश्किलें  बढ़ती जा रही है। सरकारी बैंकों के कंसोर्शियम ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या के खिलाफ अर्जी दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए विजय माल्या को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या से 2 हफ्ते में जवाब मांगा है।सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में एटॉर्नी जनरल ने कहा कि 2 मार्च को ही विजय माल्या भारत छोड़ चुके हैं। बैंकों ने सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या का पासपोर्ट जब्त करने और सुनवाई के लिए कोर्ट में बुलाए जाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों से कहा है कि वो विजय माल्या को नोटिस जारी कर भारत आने के लिए कह सकते हैं। इससे पहले सोमवार को डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया था कि लोन डिफॉल्ट केस पर फैसला होने तक विजय माल्या डियाजियो से मिलने वाले 7.5 करोड़ डॉलर की राशि नहीं ले सकते। इसके अलावा विजय माल्या के खिलाफ ईडी ने भी मनी लॉन्डरिंग के केस में जांच शुरू कर दी है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख