शेयर मंथन में खोजें

घरेलू वाहनों की बिक्री में 4.21% की गिरावट : सियाम (SIAM)

भारतीय ऑटोमोबाइल उत्पादन समिति के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में घरेलू यात्री गाड़ियों की बिक्री 4.21% गिर कर 1,64,469 वाहन हो गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में 1,71,703 वाहनों की बिक्री हुई थी। मोटरसाइकिल की बिक्री 11.05% बढ़ कर 8,59, 624 वाहन हो गयी है। पिछले साल 7,74,122 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई थी। फरवरी में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 12.76% बढ़ी है। पिछले साल के 12,08,084 वहानों की बिक्री के मुकाबले इस साल 13,62,219 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में भी 19.93% बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!