शेयर मंथन में खोजें

थोक महँगाई दर (WPI) में मामूली गिरावट

फरवरी माह में थोक महँगाई दर मासिक आधार पर मामूली घट कर -0.91% पर आ गयी है। जनवरी में थोक महँगाई दर -0.90% रही थी। थोक महँगाई दर लगातार 16 महीने से शून्य से नीचे बनी हुई है। पिछले साल की समान अवधि में थोक महँगाई दर -2.17% रही थी। 

फरवरी में खाद्य महँगाई दर में कमी आयी है। फल और सब्जियों में (11%), अरहर और चना (प्रत्येक में 5%), कॉफी और मूँग (प्रत्येक में 4%), मसूर (3%), मसाले (2%) और गेहूँ, ज्वार और मछली (प्रत्येक में 1%) में गिरावट के कारण खाद्य महँगाई दर में 3.2% की कमी आयी है। हालाँकि जौ (4%), समुद्री मछली (3%), बाजरा (2%) और रागी, पोल्ट्री चिकन, मक्का (प्रत्येक में 1%) के मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है। गैर-खाद्य महँगाई दर में भी 2.9% की कमी आयी है। कच्चा पेट्रोलियम में (11%), लौह अयस्क (8%), तांबा अयस्क और चूना पत्थर (प्रत्येक में 5%), सिलीमेनाइट (4%) और मैंगनीज अयस्क (3%) की कीमत में कमी आने के कारण खनिज महँगाई दर में 8.1% की कमी आयी है। ईंधन और ऊर्जा सूचकांक में भी 1.2% की कमी आयी है, जबकि विनिर्मित वस्तुओं की महँगाई दर 0.3% बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख