शेयर मंथन में खोजें

ग्राहकों की सुरक्षा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जरूरी : सुदीप अग्रवाल

रियल एस्टेट नियमन अधिनियम (रेरा) पर श्री ग्रुप के एमडी सुदीप अग्रवाल ने कहा कि ‘रेरा का सबसे पहला उद्देश्य भारतीय रियल एस्टेट बाज़ार से भ्रष्टाचार हटाना और ग्राहकों को छल से बचाना है।

इसीलिए कब्जा समय पर न देने पर डेवलपर के खिलाफ कड़ी सज़ा के प्रावधान हैं। पर हम इस बात से इन्कार नहीं कर सकते की समय पर अनुमोदन न मिलने के कारण डेवलपर को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इसमें ज्यादातर उनकी गलती भी नहीं होती। इसी कारण यह ज़रूरी है कि सरकार सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम को जल्द ही लागू करे ताकि रियल एस्टेट क्षेत्र समय पर और संगठित कार्य कर सके। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख