शेयर मंथन में खोजें

पीपीएफ (PPF), एनएसएस (NSS) सुकन्या समृद्धि योजना पर अब मिलेगा कम ब्याज

आम आदमी के लिए बुरी खबर है। सरकार ने छोटी बचत योजनाओं में दिये जाने वाले ब्याज की दरों में कटौती कर दी है।

वित्त मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक, एक अप्रैल से 30 जून तक की अवधि के लिए पब्लिक प्रॉविडेंट फंड या पीपीएफ (PPF) की ब्याज दर 8.1% सालाना रहेगी। अभी यह दर 8.7% है।
इसके अलावा किसान विकास पत्र (KVP) पर दिया जाने वाला ब्याज भी 8.7% से घटा कर 7.8% सालाना कर दिया गया है। पाँच साल के राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (NSS) पर एक अप्रैल से 8.1% की दर से ब्याज मिलेगा। अभी इस पर सालाना 8.5% ब्याज मिलता है।
कन्याओं के भविष्य के लिए चलायी जा रही सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर दिया जाने वाला ब्याज भी घटा दिया गया है। अब इस पर मौजूदा 9.2% के बजाय 8.6% ब्याज मिलेगा।
पाँच साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर को घटा कर 8.6% कर दिया गया है। इस पर अभी तक 9.3% ब्याज दिया जा रहा था। इसके अलावा पाँच साल के मासिक आय खाते पर देय ब्याज दर को 8.4% से घटा कर 7.8% कर दिया गया।
पोस्ट ऑफिस के पाँच साल की सावधि जमा (टाइम डिपॉजिट) पर अब 8.5% के बजाय 7.9% की दर से ब्याज मिलेगा। यही नहीं, पाँच साल की आवर्ती जमा (रेकरिंग डिपॉजिट) पर दिये जाने वाले ब्याज को भी घटाया गया है। एक अप्रैल से इस पर 7.4% की दर से ब्याज मिलेगा। अभी इस पर दिये जाने वाले ब्याज की दर 8.4% है।
वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि अब हर तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित हुआ करेंगी। ये ब्याज दरें वित्त वर्ष 2016-17 की अप्रैल से जून तिमाही के लिए हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख