शेयर मंथन में खोजें

एडीबी (ADB) ने विकास दर में की कटौती

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है वित्त वर्ष 2016-17 में विकास दर गिरावट आ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 में बैंकिंग क्षेत्र के रिफॉर्म्स से लाभ और निजी निवेश में प्रवाह शुरु होने की उम्मीद है जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। अपनी नवीनतम एशियन डेवलपमेंट आउटलुक (एडीओ) 2016 में एडीबी ने वित्त वर्ष 2016 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2015 के 7.6% से थोड़ा कम 7.4% रहने का अनुमान लगाया हैं। वहीं वित्त वर्ष 2017 में 7.8% की वृद्धि की बात कही है। वहीं भारत के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गये आँकड़ो के अनुसार अगले वित्त वर्ष तक विकास का आंकड़ा 7.7-7.5% तक जा सकता है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!