शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स के लिए जेएलआर को अलग करना अच्छा: सेंट्रम

सेंट्रम ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस समय टाटा मोटर्स के लिए जगुआर लैंडरोवर (जेएलआर) को अलग करना ही अच्छा रहेगा। फर्म का मानना है कि जेएलआर का अधिग्रहण टाटा मोटर्स को काफी महँगा पड़ रहा है, ऐसी हालत में इसके लिए बेहतर यही है कि यह जेएलआर को अलग कर टाटा समूह की किसी और कंपनी को स्थानांतरित कर दे।

फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, यदि कंपनी ऐसा करती है, तो इसे 50-70 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ेगा। फर्म ने यह उम्मीद जतायी है कि टाटा मोटर्स द्वारा जेएलआर के उत्तरदायित्व टाटा समूह की किसी और कंपनी को दे दिये जायेंगे। बाजार की कमजोरी के मद्देनजर जेएलआर ब्रांडों की बिक्री में तीखी गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले एक महीने में टाटा मोटर्स का शेयर भाव 31.1% की उछाल भर चुका है। फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के मौजूदा मूल्यांकन इसके जेएलआर से जुड़े जोखिम को संतुलित करते हैं, ऐसे में फर्म ने टाटा मोटर्स के शेयरों के लिए 'रखें' की रेटिंग बरकरार रखी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख