शेयर मंथन में खोजें

मार्च में घरेलू वाहनों की बिक्री 0.3% घटी : सियाम (SIAM)

सियाम के आँकड़ो के मुताबिक मार्च में घरेलू वाहनों की बिक्री 0.3% घट कर 1,75,730 हो गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में 1,76,260 घरेलू वहानों की बिक्री हुयी थी। हालाँकि मोटरसाइकिल की बिक्री 10.15% बढ़ कर 9,46,758 हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में 8,59,521 मोटरसाइकिल की बिक्री हुयी थी। वहीं पूरे वित्त वर्ष में मोटरसाइकिल की बिक्री में 0.24% की गिरावट आयी है। दोपहिया वाहनों की बिक्री में 10.92% इजाफा हुआ है और यह 14,67,714 हो गयी है। पूरे वित्त वर्ष में भी दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल के 1,59,75,561 यूनिट के मुकाबले 3.01% बढ़ कर 1,64,55,911 यूनिट हो गयी है। वहीं व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 22.03% बढ़ कर 79,895 हो गयी है। वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष में घरेलू वाहनों की बिक्री की बात करें तो यह 7.87% बढ़ कर 20,25,479 हो गयी है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख