शेयर मंथन में खोजें

भारत का स्टील निर्यात 32% घटा, आयात में 20.2% की वृद्धि

सरकार द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार भारत में स्टील के निर्यात में पिछले साल के मुकाबले 32% की गिरावट आयी है।

हालांकि आयात में 20.2% की बढ़ोतरी हुयी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 38 करोड़ टन कुल तैयार स्टील का निर्यात और 11.2 करोड़ टन का आयात हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में स्टील का निर्यात 32.4% घट कर 35 करोड़ टन हो गया है लेकिन फरवरी 2016 के मुकाबले निर्यात 17.1% बढ़ा है। वहीं मार्च में स्टील का आयात फरवरी के 9.1% के मुकाबले 18.2% बढ़ कर 99.4 करोड़ टन हो गया है। वर्ष 2015-16 में भारत कुल तैयार स्टील का शुद्ध आयतक था। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख