शेयर मंथन में खोजें

नहीं थम रहा सत्यम के गिरने का सिलसिला

सत्यम कंप्यूटर्स का बुरा वक्त जैसे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। विश्व बैंक द्वारा सत्यम कंप्यूटर्स के साथ अगले आठ सालों तक कोई कारोबारी संबंध न रखने की घोषणा की खबर आने के बाद आज इसके शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है। कल के कारोबार में भी इसके शेयर भाव में 13.5% की कमजोरी आयी थी।

बीएसई में आज के दिन के कारोबार में 114.65 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भाव दोपहर 12.15 बजे 15.35% की गिरावट के साथ 118.85 रुपये पर था। इस तरह पिछले छः कारोबारी सत्रों में इसका शेयर भाव 47% से अधिक गिर चुका है।

16 दिसंबर के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयर 226.50 रुपये पर बंद हुए थे, लेकिन उसके बाद मेटास इन्फ्रा और मेटास प्रापर्टीज के अधिग्रहण का फैसला लेने और फिर उसे पलट देने के बाद एक ही दिन में सत्यम के शेयरों में 30% से अधिक की कमजोरी आ गयी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख