शेयर मंथन में खोजें

पिरामिड साईमीरा ने की जाँच की माँग

पिरामिड साईमीरा थियेटर ने कंपनी को सेबी के नाम से भेजी गयी फर्जी एडवाइजरी के मामले की जाँच सीबीआई सहित अन्य संबद्ध एजेंसियों से कराने की माँग की है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि कंपनी द्वारा 22 दिसंबर 2008 को प्राप्त सेबी की एडवाइजरी सेबी की जाँच में फर्जी साबित हुई है।

पिरामिड साईमीरा ने इस विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि इसके शेयरों में गिरावट के पीछे प्रतिस्पर्धी कंपनियों का हाथ है, जो अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए इसके निवेशकों में अफरातफरी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी ने एनएसई और बीएसई से माँग की है कि वे 22 दिसंबर 2008 को किये गये सौदों का भुगतान रोक दें। साथ ही साथ पिरामिड साईमीरा ने यह भी माँग की है कि कंपनी और कंपनी के प्रवर्तकों द्वारा 22 दिसंबर 2008 को इस तरह का कोई पत्र पाने से आधिकारिक तौर पर इंकार किये जाने के बावजूद कंपनी के शेयरों में कारोबार की बड़ी मात्रा के संबंध में भी सेबी, एनएसई और बीएसई द्वारा जाँच की जाये। आज दोपहर 2.56 बजे कंपनी का शेयर भाव करीब 10% की गिरावट के साथ 55.05 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख