शेयर मंथन में खोजें

खुदरा महँगाई (Inflation) बढ़ कर 5.39%, आईआईपी (IIP) सुस्त

खुदरा महँगाई (Retail Inflation) की दर में बढ़ोतरी होती दिख रही है, जबकि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index of Industrial Production) में एक बार फिर सुस्ती दिखी है।

अप्रैल 2016 में खुदरा महँगाई की दर बढ़ कर 5.39% हो गयी है। इससे पहले मार्च 2016 में यह 4.83% रही थी। मार्च में यह छह महीनों के निचले स्तर पर रही थी और लगातार दूसरे महीने इसमें गिरावट दर्ज की गयी थी। दरअसल जनवरी के बाद से पहली बार अप्रैल में खुदरा महँगाई में बढ़ोतरी देखी गयी है।
इसके अलावा, खाद्य महँगाई की दर में भी अप्रैल में वृद्धि हुई है और यह मार्च के 5.21% के मुकाबले बढ़ कर 6.32% हो गयी है।
दूसरी ओर, मार्च में औद्योगिक उत्पादन धीमा होने के संकेत मिले हैं। गुरुवार को जारी आईआईपी के आँकड़े यही कहानी बयान कर रहे हैं। मार्च के दौरान आईआईपी में केवल 0.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मार्च में आईआईपी में इस बेहद कम वृद्धि की अहम वजह माइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों का खराब प्रदर्शन रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख