शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल में थोक महँगाई दर 0.34% बढ़ी

थोक महँगाई दर 17 महीनों तक नकारात्मक रहने के बाद अप्रैल में सकारत्मक हुयी है। अप्रैल में थोक महँगाई दर बढ़ कर 0.34% रही है।

मार्च में थोक महँगाई दर -0.85% रही थी। फरवरी में थोक महँगाई दर -0.91% से संशोधित हो कर -0.85% हो गयी है। वहीं जनवरी थोक महँगाई दर -0.90% से संशोधित हो कर 1.07% हो गयी है। अप्रैल में खाद्य महँगाई दर में बढ़ोतरी हुयी है। चाय (11%), पोल्ट्री चिकन और फलों और सब्जियों में (प्रत्येक में 7%), जौ और बाजारा (प्रत्येक में 4%), रागी और अरहर (प्रत्येक में 3%), मूंग, उड़द, मक्का और मसूर (प्रत्येक में 2%) और ज्वार (1%) में बढ़ोतरी के कारण खाद्य महँगाई दर में 2.0% की वृद्ध हुयी है। हालाँकि समुद्री मछली (1%) और अंडा (4%) मूल्यों में गिरावट आयी है। वहीं गैर-खाद्य महँगाई दर में भी 3.0% की बढ़ोतरी हुई है। तांबा अयस्क और कच्चा पेट्रोलियम में (प्रत्येक में 2%) की बढ़त आने से खनिज महँगाई दर 0.6% बढ़ी है। हालाँकि जिंक कंसन्ट्रेट (10%), मैंगनीज अयस्क (7%), क्रोमाइट (6) और आयरन ओर और मैंगनसाइज (प्रत्येक में 1%) की गिरावट आयी है। ईंधन और ऊर्जा सूचकांक में 1.7% की बढ़ोतरी हुई है और विनिर्मित वस्तुओं की महँगाई दर 0.8% बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!