शेयर मंथन में खोजें

मोबाइल मार्केटिंग नवांकुर क्रोनिट को मिली फंडिंग

मोबाइल आधारित मार्केटिंग और उपभोक्ता रिवार्ड प्रबंधन प्लेफॉर्म क्रोनिट का संचालन करने वाली गुरुग्राम स्थित गोल्डवीआईपी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने सिरीज बी दौर की पूँजी हासिल की है।

यह पूँजी सिलिकॉन वैली के एक निवेशक और मुंबई के एक निवेशक के जरिये मिली है। निवेश के इस दौर में मौजूदा निवेशकों एक्सेल पार्टनर और हीलियन वेंचर ने भी हिस्सेदारी की है। नये निवेशकों ने इस दौर में करीब 40 लाख डॉलर का निवेश किया है। फिलहाल दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बंगलुरु में संचालन कर रही क्रोनिट ने चार और शहरों पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में विस्तार के लिए इस पूँजी का उपयोग करने की योजना बनायी है। इस पूँजी का एक हिस्से का उपयोग मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए भी किया जायेगा। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख