शेयर मंथन में खोजें

आस्कमी ग्रॉसरी ने मदर डेयरी से की रणनीतिक साझीदारी

ऑनलाइन ग्रॉसरी पोर्टल आस्कमी ग्रॉसरी ने मदर डेयरी फ्रूट ऐंड वेजिटेबल के साथ रणनीतिक गठबंधन की घोषणा की है।

इस समझौते से अब उपभोक्ता आस्कमी ग्रॉसरी के जरिये मदर डेयरी के उत्पाद खरीद पायेंगे। आस्कमी ग्रॉसरी इन उत्पादों को आस्कमीफ्रेश मार्केटप्लेस के जरिये बेचेगी। मदर डेयरी के नाश्ते से ले कर रात के खाने तक के सभी खाद्य उत्पादों की लंबी श्रृंखला इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। शुरुआत में यह सेवा दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध होगी और फिर इस वित्तीय वर्ष के दौरान धीरे-धीरे इसे अन्य शहरों तक बढ़ाया जायेगा। आस्कमी ग्रॉसरी के सह-संस्थापक अंकित जैन ने बताया कि उत्पादों की डिलीवरी से 4 से 6 घंटे में हो जाया करेगी। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख