शेयर मंथन में खोजें

भारत बिल भुगतान के रूप में संचालन के लिए पेयू इंडिया और पेटीएम को मंजूरी

पेयू इंडिया और पेटीएम को भारत बिल भुगतान संचालन इकाई (बीबीपीओयू) के रूप में परिचालन के लिए सैद्धांतिक मंजूरियाँ मिली है।

इससे इन भुगतान कंपनियों को उपभोक्ताओं को अंत:प्रचालनीय बिल भुगतान सेवा प्रदान करने की सुविधा मिलेगी। उपभोक्ता भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के तहत कभी भी और कहीं से अपने बिलों का भुगतान करने में सक्षम होंगे। यह दोनों कंपनियाँ इन सेवाओँ को प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया करायेंगी। यह खबर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा डिजिटल वालेट कंपनियों को उनके लाइसेंस त्यागने के लिए दिशानिर्देश जारी किये जाने के तत्काल बाद आयी है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख