शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजारों ने शुरुआती बढ़त गँवायी

1.03: दिन के कारोबार की मजबूत शुरुआत करने के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने शुरुआत बढ़त गँवा दी है। एक समय 135 से अधिक अंकों की बढ़त पर चल रहा सेंसेक्स इस समय सपाट है। बीएसई आईटी, टीईसीके, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू और रियल्टी सूचकांक लाल निशान में चले गये हैं। बीएसई धातु सूचकांक में हल्की बढ़त है। सत्यम कंप्यूटर्स में 2.9%, मारुति सुजुकी में 2.5% और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 2.3% की मजबूती है। इन्फोसिस में 3.3% और ओएनजीसी में 2.5% की कमजोरी है। विप्रो में 1.64% की गिरावट है।

10.51: मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इस समय सेंसेक्स 101 अंकों की मजबूती के साथ 9,670 पर है। निफ्टी में 30 अंकों की बढ़त है और यह 2,947 पर है। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.4% की मजबूती है। बीएसई आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टीईसीके सूचकांक को छोड़ कर शेष सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में मजबूती है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 3% से अधिक और बीएसई धातु सूचकांक में 2% से अधिक बढ़त है। सत्यम कंप्यूटर्स में 4.4%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 2.8% और टाटा स्टील में 2.7% की मजबूती है। इन्फोसिस में 1.8% और ओएनजीसी में 1.3% की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख