शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पेट्रोलियम में भारी उछाल

रिलायंस पेट्रोलियम द्वारा जामनगर के विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थित रिफाइनरी में कच्चे तेल के परिशोधन का काम शुरू करने की खबर के बाद आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में बड़ी उछाल है। सुबह 11.18 बजे बीएसई में रिलायंस पेट्रोलियम का शेयर भाव 10.5% की तेजी के साथ 88 रुपये पर था। 5.8 लाख बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाली इस रिफाइनरी (परिशोधनशाला) में कच्चे तेल के परिशोधन का काम 25 दिसंबर 2008 से शुरू  हो गया है।

 कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इस परिशोधनशाला की परिकल्पना से लेकर काम शुरु होने तक की प्रक्रिया में 36 महीनों का समय लगा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख