शेयर मंथन में खोजें

सत्यम के शेयरों में बढ़त

विश्व बैंक द्वारा सत्यम कंप्यूटर्स पर लगाये गये आरोपों का प्रतिवाद करने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख दिख रहा है।  बीएसई में सुबह के कारोबार में 143.55 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद 11.49 बजे सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भाव 4.3% की बढ़त के साथ 140.75 रुपये पर था।

याद रहे कि विश्व बैंक ने सत्यम कंप्यूटर्स पर उसके अधिकारियों को रिश्वत देने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे और अगले आठ सालों के लिए कंपनी के साथ सारे कारोबारी संबंध तोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद सत्यम कंप्यूटर्स ने विश्व बैंक के इन दावों का प्रतिवाद किया है और बैंक को इसके लिए क्षमा माँगने को कहा है। हालांकि खबर आयी है कि विश्व बैंक ने अपने आरोपों के लिए क्षमा माँगने से साफ इन्कार कर दिया है और कहा है कि वह अपने कथनों पर कायम है।   

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख