शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों ने दर्ज की बढ़त

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को प्रमुख एशियाई बाजार मजबूती दर्ज करने के बाद बंद हुए हैं। एशियाई शेयर बाजारों में इस बढ़त का नेतृत्व जापान के निक्केई सूचकांक ने किया। यह आज के कारोबार में 1.6% की मजबूती पर बंद हुआ। हालांकि जकार्ता कंपोजिट, ताइवान वेटेड और स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक भी हरे निशान में बंद हुए, लेकिन इनकी बढ़त अधिक नहीं रही। 

दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में करीब 1% की गिरावट रही। शंघाई कंपोजिट में मामूली कमजोरी दर्ज की गयी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!