शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 2,840 पर समर्थन

एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया.कॉम

आज के बारे में मेरा मानना है कि थोड़ी कमजोर शुरुआत होगी और निफ्टी 30-35 अंक नीचे खुल सकता है। निफ्टी को 2,840 के स्तर पर समर्थन मिल सकता है और ऐसा लगता है कि यह इसके नीचे नहीं जाना चाहिए। आज के कारोबार निफ्टी 2,840-2,920 के दायरे के बीच ही रहने की संभावना है।

पिछले दिनों हमारे बाजारों में जो तेजी आयी थी, इस समय उसी तेजी के करेक्शन (सुधार) और कंसॉलिडेशन (जमने) की प्रक्रिया चल रही है। अगर निफ्टी 2,920 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा, तो फिर से एक तेजी आयेगी जो इसे 3,100 तक ले जायेगी। अगर 3,100 का स्तर भी टूटता है, तो वैसी हालत में जनवरी में ही 3,400 का स्तर आने की भी उम्मीद रहेगी। हमारे यहाँ मंदी के बाजार की तलहटी बन चुकी है और यही उम्मीद है कि अक्टूबर में जो निचले स्तर बने थे, उनसे नीचे अब बाजार नहीं जायेगा। 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख