शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे महीने चढ़ा थोक मूल्य सूचकांक (WPI)

जून महीने में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) बढ़ कर 1.62% हो गया है।

ऐसा मुख्यतः खाद्य पदार्थों और निर्मित वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है। खाने-पीने की चीजों की महँगाई बढ़ने के पीछे सब्जियाँ, दालें और चीनी की प्रमुख भूमिका रही। इसके अलावा ऊर्जा की कीमत भी इस दौरान बढ़ी है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का परिणाम है। दरअसल यह लगातार तीसरा महीना है, जब थोक मूल्य सूचकांक में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इससे पहले मई महीने में थोक मूल्य सूचकांक 0.79% रहा था, जबकि पिछले साल जून में यह -2.13% दर्ज किया गया था।

इससे पहले मंगलवार को जारी आँकड़ों के मुताबिक खुदरा महँगाई दर (CPI) जून में 22 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है। जून 2016 में यह 5.77% रही, जबकि इससे पहले मई में यह 5.76% रही थी। ऐसे में जानकारों का मानना है कि अगस्त 2016 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की समीक्षा बैठक में ब्याज दरों की कटौती की संभावना नहीं के बराबर हो गयी है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख