शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज के शेयरों में तेजी

जेट एयरवेज द्वारा बेसिक घरेलू किरायों में कमी की घोषणा के बाद आज शेयर बाजारों में इसके शेयरों में तेजी का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में जेट एयरवेज का शेयर भाव 197 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद 12.04 बजे 4.5% की उछाल के साथ 194 रुपये पर था।

जेट एयरवेज ने घरेलू किरायों में 15-40% की कमी की है और यह कमी आज से लागू हो रही है। गौरतलब है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में लगातार होती कमी के बीच एयरलाइन कंपनियों पर किरायों में कमी का दबाव बढ़ता जा रहा था। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख