शेयर मंथन में खोजें

सत्यम कंप्यूटर्स में 11% से अधिक की उछाल

आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 152.95 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.26 बजे कंपनी का शेयर भाव 15.80 रुपये या 11.66% की उछाल के साथ 151.30 रुपये पर है। 

सत्यम कंप्यूटर्स ने बीएसई को  सूचित किया है कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार करने के लिए कंपनी की जो बोर्ड मीटिंग सोमवार को ही होनी थी, उसे 10 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है।  इस बैठक में कॉरपोरेट रीस्ट्रक्चरिंग पर विचार किया जा सकता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!