शेयर मंथन में खोजें

रविवार 31 जुलाई : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

पेट्रोल (Petrol) की कीमत में 1.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel) की कीमत में 2.01 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी है। संशोधित दरें आज आधी रात से लागू हो जायेंगी।

खबरों के मुताबिक बाजार विनियामक संस्था सेबी (SEBI) शराब उत्पादक कंपनी डियाजियो को यह निर्देश देने पर विचार कर रही है कि वह यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के अल्पमत शेयरधारकों को अतिरिक्त अदायगी करे।
केंद्र सरकार सोमवार को डेट रिकवरी बिल (Debt Recovery Bill) लोक सभा में पेश करेगी।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार तेल उत्पादन-खनन और तेल मार्केटिंग क्षेत्र में पीएसयू कंपनियों के विलय पर विचार करने वाली है।
केरल (Kerala) के मोटर वैकिल डिपार्टमेंट ने ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ आदेश को दो हफ्ते के लिए टाल दिया है।
रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के प्रवर्तक मालविंदर मोहन सिंह कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन और जबकि उनके छोटे भाई शिविंदर मोहन सिंह गैर-कार्यकारी वाइस चेयरमैन बन गये हैं। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख