शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार 5 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 363.98 अंक या 1.31% की बढ़त के साथ 28,078.35 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 132.05 या 1.54% चढ़ कर 8,683.15 पर बंद हुआ।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री जुलाई में 34% बढ़ कर 44,486 वाहन रही है, जो जुलाई महीने में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है।
ह्युंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने 16 अगस्त से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमत 3,000 रुपये से 20,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है।
सरकार ने अगले पाँच सालों के लिए खुदरा महँगाई दर (retail inflation) का लक्ष्य 4% (2% ऊपर या नीचे) रखा है।
आंध्र प्रदेश की क्षेत्रीय उड्डयन कंपनी एयर कोस्टा (Air Costa) ने शुक्रवार से फिर से अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं।
बाबा रामदेव (Ramdev) के नेतृत्व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद, मध्य प्रदेश के धार जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि आने वाले महीनों में इसकी 4जी सेवा व्यावसायिक तौर पर शुरू कर दी जायेगी। हालाँकि उन्होंने इसके लिए किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख