शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार 18 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के निदेशक मंडल ने तीन एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक (BMBL) के अपने साथ विलय की योजना को मंजूरी दे दी है। एसबीआई के साथ जो बैंक मिलाये जायेंगे वे हैं - स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर। 

गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 118.07 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 28,123.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 49.20 अंक या 0.57% की मजबूती के साथ 8,673.25 पर रहा।
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moodys) ने वर्ष 2016 में भारत की वृद्धि दर 7.5% रहने के पूर्वानुमान को बरकरार रखा है, जबकि चीन के लिए इसने अपने अनुमान को बढ़ाया है।
अप्रैल-जून 2016 के दौरान इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के लाभ में सालाना आधार पर 16.34% की बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 37.80 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी को चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 43.98 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मैक्सिको में महिंद्रा मैक्सिको नाम की कंपनी की शुरुआत की है। महिंद्रा मैक्सिको, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की सहायक कंपनी महिंद्रा यूएसए की सहायक कंपनी है।
आरबीएल बैंक (RBL Bank) का आईपीओ शुक्रवार से खुलने जा रहा है। इस आईपीओ के जरिये बैंक ने 1200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। आईपीओ के लिए बोली का दायरा 224 से 225 रुपये का रखा गया है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख