शेयर मंथन में खोजें

कल की तेजी जारी रहने की उम्मीद

सौरभ मित्तल, एमडी, स्वदेशी क्रेडिट शेयर ब्रोकर्स

आज के बाजार के बारे में मेरा मानना है कि यह सपाट से सकारात्मक रह सकता है। कल हमारे शेयर बाजारों में जो मजबूती दिखी थी, वह जारी रह सकती है। कल के कारोबार में दोपहर बाद हमारे बाजारों में आयी तेजी के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

कहा जा सकता है कि दिसंबर तिमाही के नतीजे इससे पहले की तिमाहियों से बेहतर रहने की आशा में यह मजबूती आयी। वैश्विक स्तरों पर शेयर बाजारों में आयी स्थिरता से हमारे बाजारों पर अच्छा असर पड़ा। साथ ही दिसंबर-प्रभाव को भी कल भारतीय शेयर बाजारों में आयी मजबूती के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। आज तेल-गैस क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। ओएनजीसी और रिलायंस में अच्छी खरीदारी आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कुछ ऊपर जा सकती है, क्योंकि इसमें काफी गिरावट आ गयी है। लेकिन यह 45-46 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर नहीं जानी चाहिए, क्योंकि वैश्विक माँग अब भी कम ही बनी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख