शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव

12.34: मंगलवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ करने के बाद इस समय भारतीय बाजारों में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। कभी सूचकांक लाल निशान में चले जाते हैं, तो कभी हरे निशान में। इस समय सेंसेक्स 23 अंक चढ़ कर 9,557 पर है, जबकि निफ्टी 3 अंकों की कमजोरी के साथ 2,919 पर है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 1.4% मजबूती है। तेल-गैस सूचकांक में करीब 1% गिरावट है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की बढ़त है। सत्यम कंप्यूटर्स में 5.5%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 3.7%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 3.5% और टाटा मोटर्स में 2.9% की मजबूती है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी में 1.5% की गिरावट है।

 

 11.19: हालांकि भारतीय बाजारों में दिन के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन इस समय इनमें गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 30 अंक नीचे 9,503 पर है, जबकि निफ्टी 13 अंकों की कमजोरी के साथ 2,909 पर है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की बढ़त है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 1% से अधिक मजबूती है। पीएसयू और तेल-गैस सूचकांक में 1% से अधिक गिरावट है। सत्यम कंप्यूटर्स, जयप्रकाश एसोसिएट्स और टाटा मोटर्स में 2.5% से अधिक बढ़त है। ओएनजीसी में 2.1% और रिलायंस में 1.5% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख