शेयर मंथन में खोजें

सोमवार 29 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि ब्याज दरों में कमी तभी संभव है जब महँगाई में नरमी के संकेत दिखने लगेंगे।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 120.41 अंक या 0.43% की मजबूती के साथ 27,902.66 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 34.90 अंक या 0.41% चढ़ कर 8,607.45 पर रहा।
वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) का मुनाफा 25.46% बढ़ कर 8268.98 करोड़ रुपये हो गया है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व वाले कंसोर्शियम ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि विजय माल्या (Vijay Malya) ने जान बूझकर अपनी सभी संपत्तियों का खुलासा नहीं किया।
ऑस्ट्रेलिया की एक फेडरल अदालत ने अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की कारमाइकल खान के खिलाफ किये मुकदमे को खारिज कर दिया है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!