शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार 2 सितंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 108.63 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 28,532.11 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 35 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 8,809.65 पर रहा, जो अप्रैल 2015 के बाद से इसका सबसे ऊँचा स्तर है।

देश भर में कर्मचारियों की हड़ताल से तमाम सेवाएँ आज प्रभावित हुईं, जिसके कारण उद्योग संगठन एसोचैम (ASSOCHAM) के अनुमान के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था को 16 से 18 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बीएचईएल (BHEL) ने पश्चिम बंगाल में तीस्ता लो डैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के चौथे चरण को सफलतापूर्वक आरंभ कर दिया है।
अगस्त में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की कुल बिक्री 5% घट कर 3.25 लाख वाहनों की रही है।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनी एयरटेल बांग्लादेश को बांग्लादेश उच्चतम न्यायालय की मंजूरी मिल गयी है।
अगस्त में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 6% की वृद्धि के साथ 43,061 वाहनों की रही है।
लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को घरेलू और अंतराष्ट्रीय बाजार से विभिन्न कामों के लिए 1,458 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है।
जनरल मोटर्स इंडिया (General Motors India) ने अपनी सेडान शेवरले क्रूज की 22000 गाड़ियाँ वापस मँगायी (रिकॉल) हैं जो साल 2009 से 2011 के बीच तैयार की गयी थीं। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख