शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार 13 सितंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) को मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में 3,065.28 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। यह पिछले कारोबारी साल की समान अवधि की तुलना में 14.78% कम है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नाल्को (NALCO) का लाभ 22.55% घट तक 135.01 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में 174.32 करोड़ रुपये रहा था।
जीएनए एक्सेल्स (GNA Axles) का आईपीओ बुधवार को खुल रहा है। यह शुक्रवार को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए 205 से 207 रुपये के बीच बोली का दायरा (प्राइस बैंड) तय किया है।
खबर है कि एचपीएल इलेक्ट्रिक ऐंड पावर (HPL Electric & Power ) का आईपीओ 22 सितंबर को खुलेगा। कंपनी इसके जरिये 360 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख