शेयर मंथन में खोजें

शनिवार 17 सितंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 9 सितंबर को खत्म हफ्ते में 3.513 अरब डॉलर बढ़ कर 371.279 अरब डॉलर हो गया, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है।

भारत सौर ऊर्जा (Solar Energy) पर विवाद के मामले में विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा हार गया है। भारत सरकार अमेरिका की इस शिकायत को गलत साबित करने में नाकाम रही कि उसने भारतीय सौर ऊर्जा क्षेत्र में आयातकों के बीच भेदभाव किया।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) का आईपीओ सोमवार को खुल रहा है। इस आईपीओ में बोली के लिए मूल्य का दायरा 300-334 रुपये तय किया गया है।
अपने डायमंड जुबली साल के मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Company of India) ने बीमा डायमंड (Bima Diamond) के नाम से एक मनी बैक प्लान पेश किया है।
जनवरी 2017 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में अमेरिका (USA) भागीदार देश बनेगा। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख