शेयर मंथन में खोजें

रविवार 25 सितंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) ने कहा है कि बेहतर मॉनसून, तेज सुधारों और केंद्र सरकार की ओर से समय पर फैसले लिए जाने की वजह से इस साल की आने वाली तिमाहियों में देश के आर्थिक विकास की दर 8% से अधिक रहेगी।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के जिला अधिकारी (District Magistrate) ने आदेश दिया है कि यदि कोई भी व्यक्ति मुद्रा विनिमय में 10 रुपये का सिक्का लेने से मना करता है, तो उस पर देशद्रोह केस चल सकता है।
भारतीय रेलवे (Indian Railways) के वित्तीय संकट के बावजूद इस साल भी रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस मिल सकता है। पिछले चार साल से रेलकर्मियों को इतना ही बोनस मिलता आ रहा है।
वेलनेस क्षेत्र की घरेलू कंपनी हिमालय ड्रग कंपनी (Himalaya Drug Company) ने अगले वित्त वर्ष में 2,500 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य बनाया है और उसकी इस अवधि में 1,000 लोगों की भर्ती करने की योजना है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!