शेयर मंथन में खोजें

शनिवार 01 अक्टूबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

काले धन की घोषणा से संबंधित आय घोषणा योजना (IDS) 2016 की समय सीमा कल समाप्त हो गयी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आय कर विभाग (Income Tax Department) ने इस योजना के जरिये 65,250 करोड़ रुपये से अधिक का काला धन सामने आया। इस राशि पर विभाग को कर के रूप में करीब 30,000 करोड़ रुपये (45%) मिलेंगे।

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी (Spectrum Auction) प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी है, जिसमें देश की सात दूरसंचार कंपनियाँ कुल 2,354.55 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए होड़ में हैं। सरकार ने इनका आधार मूल्य 5.66 लाख करोड़ रुपये (85 अरब डॉलर) तय किया है।
सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्य का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख