शेयर मंथन में खोजें

सोमवार 03 अक्टूबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के प्रदर्शन को बताने वाला पर्चेजिंग मैनेजेर्स इंडेक्स (PMI) सितंबर में घट कर 52.1 पर आ गया, जो अगस्त में 52.6 था।

हफ्ते के पहले दिन के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सेंसेक्स 377.33 अंक या 1.35% की जबरदस्त उछाल के साथ 28,243.29 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 8700 को पार करते हुए 8738.10 पर रहा।
सितंबर 2015 की तुलना में सितंबर 2016 में एस्कॉर्ट्स (Escorts) के ट्रैक्टरों की बिक्री में 37.8% की बढ़त हुई है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान 7,725 ट्रैक्टरों की बिक्री की है।
अतुल ऑटो (Atul Auto) की सितंबर महीने में बिक्री में 8.46% की बढ़त दर्ज हुई है और इसने इस दौरान 4,666 वाहनों की बिक्री की है।
बीएचईएल (BHEL) को ओडिशा हाइड्रो पावर कॉर्प (OHPC) के बालिमेला एचईपी 6x60 मेगावॉट और एनएचपीसी (NHPC) के बैरासुयूल 3x60 मेगावॉट हाइड्रो पावर प्लांट के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण (आरऐंडएम) के लिए 430 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
एयर एशिया (AirAsia) ने अपनी सभी उड़ानों के लिए छूट की घोषणा की है, जिनमें उसकी सब्सिडियरी एयर एशिया इंडिया की उड़ानें भी शामिल हैं। यह छूट अगले साल अप्रैल तक के लिए है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख