शेयर मंथन में खोजें

घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 19.92% बढ़ी : सियाम (SIAM)

सियाम के आँकड़ो के मुताबिक सितंबर में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 19.92% बढ़ कर 2.78 लाख हो गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में 2.32 लाख यूनिट घरेलू वहानों की बिक्री हुयी थी। उपयोगिता वाहन खंड में रिकॉर्ड बिक्री के कारण गाड़ियों की बिक्री पिछले चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गयी है। सियाम के मुताबिक साल दर साल आधार पर सितंबर में 2-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 21.6% बढ़ कर 18.69 लाख वाहन रही है। सितंबर महीने में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 15.1 % की बढ़त के साथ 1.95 लाख वाहन रही है। हालांकि सितंबर में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 1.95% घट कर 61,621 वाहन रही है। कुछ कमोडिटीज की कीमतों में बढ़त ऑटो इंडस्ट्री के लिए परेशानी पैदा कर रही है। पॉलिसी में विभिन्न बदलावों की वजह से उत्पन्न होने वाली अनिश्चितता ऑटो इंडस्टी के कैपेक्स प्लान पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!