शेयर मंथन में खोजें

शनिवार 08 अक्टूबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 30 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.223 अरब डॉलर चढ़ कर 371.99 अरब डॉलर का हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आँकड़ों के अनुसार इससे पिछले सप्ताह में मुद्रा भंडार 370.766 अरब डॉलर का था।

ऐप्पल (Apple) के नये स्मार्टफोन आईफोन7 और आईफोन7 प्लस (iPhone 7 Plus) की बिक्री भारत में शुरू हो गयी है।
दूरसंचार सेवा की दिग्गज कंपनी एयरटेल ने ग्राहकों के लिए एक नयी पेशकश रखी है, जिसके तहत इसके ऑनलाइन और रिटेल स्टोर पर जाकर ऐप्पल आईफोन7 (Apple iPhone 7) को महज 19,990 रुपये में 12 महीने के कॉन्ट्रैक्ट के साथ खरीदा जा सकता है, हालाँकि इसके लिए ग्राहक को एयरटेल का इन्फिनिटी प्लान लेना होगा।
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक, इंडियन बैंक (Indian Bank), ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया एवं निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी ऋण ब्याज दरों में 0.15% अंक तक की कटौती की है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!