शेयर मंथन में खोजें

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) अगस्त में लगातार दूसरे महीने घटा

अगस्त 2016 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक या आईआईपी (Index of Industrial Production or IIP) 0.7% घटा है।

इससे पहले जुलाई में भी इसमें 2.5% गिरावट आयी थी। ये केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आँकड़े हैं। अगस्त महीने में आईआईपी को नीचे लाने में सबसे ज्यादा योगदान खनन (माइनिंग) और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) का रहा। खनन में 5.6% की गिरावट आयी, जबकि जुलाई में इसमें 0.9% की वृद्धि हुई थी। विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन अगस्त में 0.3% घटा है, हालाँकि जुलाई के मुकाबले इसमें सुधार ही है, क्योंकि जुलाई में इसमें 3.4% गिरावट आयी थी। यह क्षेत्र आईआईपी में 75% योगदान करता है।
अप्रैल से अगस्त 2016 तक पाँच महीनों की अवधि के लिए आईआईपी में 0.3% की कमी आयी है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में आईआईपी 4.1% बढ़ा था। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख