शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार 13 अक्टूबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 439.23 अंक या 1.56% की भारी गिरावट के साथ 27,643.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 135.45 अंक या 1.56% गिर कर 8,573.35 पर रहा। इस तरह सेंसेक्स 13 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है, जबकि निफ्टी 9 सप्ताह के निचले स्तर पर है।

सब्जियों और दलहनों के सस्ता होने के कारण खुदरा महँगाई (Retail Inflation) सितंबर में घट कर 4.31% पर आ गयी। यह इसका 13 महीनों का न्यूनतम स्तर है। अगस्त में यह 5.05% रही थी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को झारखंड (Jharkhand) के साहेबगंज से बिहार (Bihar) के मनिहारी के बीच 1,955 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 किलोमीटर लंबी राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को गन्ने पर आधारित एथेनॉल (Ethanol) के मूल्यों में संशोधन की नयी व्यवस्था को मंजूरी दे दी है।
केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 1,192 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी के ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को भारत, अफ्रीका और अमेरिका में 859 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है।
फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने अमेरिकी बाजार में अरिपिप्राजोल टैबलेट्स यूएसपी को बिक्री के लिए उतारा है।
दवा कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइसेंज (Jubilant Life Sciences) को डिफेनसिन ईआर टैबलेट 7.5 एमजी और 15 एमजी के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (USFDA) से मंजूरी मिल गयी है।
पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) ने गाजियाबाद में अपने नये शोरुम की शुरुआत की है। इसके साथ ही कंपनी के कुल शोरुम की संख्या 67 हो गयी है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!