शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में सीपीआई (CPI) 13 महीने के निचले स्तर पर

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महँगाई दर सितंबर में 5% के नीचे आ गयी है।

सितंबर में रिटेल महंगाई दर यानि सीपीआई घट कर 4.31% हो गयी है। अगस्त में रिटेल महंगाई दर 5.05% रही थी। अगस्त 2015 में सीपीआई 3.74% रही थी। महीने दर महीने आधार पर सितंबर में कोर रिटेल महँगाई दर 4.72% से बढ़कर 4.88 फीसदी रही है। सितंबर में सीपीआई 13 महीनों का निचले स्तर पर आ गयी है। सीपआई में कमी अच्छे मॉनसून और खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर में गिरावट की वजह से आयी है। महीने दर महीने आधार पर सितंबर में खाने-पीने की चीजों की महँगाई दर 5.91% से घट कर 3.88% हो गयी है। सितंबर में सब्जियों की महँगाई दर 1.02% से घट कर -7.21% हो गयी है। दालों की महँगाई दर पिछले महीने की 21.94% से घट कर 14.33% हो गयी है। हालाँकि कोर महँगाई या गैर-खाद्य विनिर्माण महँगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में ईंधन, बिजली की महँगाई दर 2.5% से बढ़ कर 3.07% हो गयी है। शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 4.22% से 3.64% और ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 5.87% से 4.96% हो गयी है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख