शेयर मंथन में खोजें

भारतीय सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में आवेदन 2 नवंबर तक

भारतीय सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की छठी किस्त 2 नवंबर 2016 तक सब्स्क्रिप्शन के लिए खुली रहेगी।

इसके लिए सब्स्क्रिप्शन लेने की शुरुआत 24 अक्तूबर से हो चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2016-17 - श्रृंखला III को जारी करने का फैसला किया है। यह बॉन्ड 17 नवंबर 2016 को जारी किया जायेगें और बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन, नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे नेशनल और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से इन्हें बेचा जायेगा। इन बॉन्डो का अंकित मूल्य 3,007 प्रति ग्राम तय किया गया है, मगर सरकार ने प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट देने का निर्णय किया है, जिससे यह कीमत 2,957 प्रति ग्राम पर आ गयी है। इनकी समय अवधि 8 साल होगी और 5 साल पूरा होने पर इन्हें बेचा जा सकेगा। इसके अलावा इस किस्त में ब्याज दर भी 2.75% से घटा कर 2.50% रखी गयी है। इस योजना में निवेशक प्रति व्यक्ति कम से कम 1 ग्राम और अत्याधिक 500 ग्राम सोने में निवेश कर सकेंगे।
बॉन्डों के बदले भुगतान नकद (20,000 रुपये तक की राशि के लिए), डिमांड ड्राफ्ट, चेक या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से किया जा सकेगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख