शेयर मंथन में खोजें

रविवार 27 नवंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

नोटबंदी की वजह से जीवन बीमा प्रीमियम (Life Insurance Premium) जमा करने वालों को राहत दे दी गयी है। जिन लोगों की प्रीमियम भरने की तारीख 8 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच पड़ रही है, वे इसे 30 जनवरी 2017 तक जमा कर सकते हैं।

चीन की कंपनी के स्वामित्व को लेकर आलोचना झेल रही पेटीएम (Paytm) के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि उनकी कंपनी उतनी ही भारतीय है, जितनी मारुति है।
पेटीएम ने अपनी प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) सेवा फिर से शुरू कर दी है। कंपनी ने दो दिन पहले सुरक्षा कारणों से यह सेवा स्थगित कर दी थी।
आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये का नोट बंद होने की घोषणा के बाद देश भर के तकरीबन 1.55 लाख डाकघरों (Post Offices) में 32,631 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) से कर्ज की वसूली के लिए उनके लक्जरी प्राइवेट जेट की तीसरी बार नीलामी की कोशिश की जायेगी। इसके लिए फिर 28 और 29 नवंबर को ऑनलाइन बोली लगेगी।
नोटबंदी के बाद बैंकिंग प्रणाली में आ रही अतिरिक्त नकद जमा को सँभालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बढ़ी हुई जमा पर आरक्षित नकदी अनुपात (CRR) की दर 100% कर दी है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख