शेयर मंथन में खोजें

शनिवार 03 दिसंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के आर्थिक अनुसंधान विभाग की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगने के बाद करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बैंकिंग प्रणाली में वापस नहीं लौटेंगे।

रियल एस्टेट कारोबारियों के संगठन क्रेडाई (CREDAI) का कहना है कि नोटबंदी की वजह से घरों की कीमतों में 20 से 30% तक का इजाफा हो सकता है।
जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी पर सहमति बन रही है और जीएसटी के मसौदे पर चर्चा के साथ कई मामलों पर बात आगे बढ़ी है।
ऐप्प आधारित टैक्सी सेवा कंपनी उबेर (Uber) की भारतीय इकाई ने मार्च 2016 में खत्म हुए वित्त वर्ष में 442% के उछाल के साथ 374 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।
देश के निवेशकों से तकरीबन 312 करोड़ रुपये की मोटी रकम जुटाने के बाद 78 कंपनियाँ चंपत हो गयी हैं। इनमें सबसे अधिक कंपनियाँ गुजरात (Gujarat) की हैं। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख